HomeHindi News2022 के क्वालीफायर में RR की टीम ने RCB की टीम को...

2022 के क्वालीफायर में RR की टीम ने RCB की टीम को दिखाया था बाहर का रास्ता

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2024 का एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाना है। अगर दोनों टीमों की बात की जाए तो आरसीबी की टीम ने शानदार कमबैक करके प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई है। तो वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जगह तो जरूर बना ली है लेकिन टीम का दूसरे हाफ में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है और अब तक लगातार चार मुकाबले राजस्थान रॉयल्स की टीम हार चुकी है।

दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम है जो शानदार प्रदर्शन कर रही है। लेकिन हम 2022 के उस मुकाबले के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर राजस्थान रॉयल्स की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को क्वालीफायर मुकाबले में हराते हुए आईपीएल 2024 से बाहर कर दिया था। अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के पास उसे हार का बदला लेने का मौका है।

ऐसे में एक अलग ही आत्मविश्वास के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलती हुई नजर आ सकती है। आईपीएल 2024 के लीग मुकाबले में जब राजस्थान रॉयल्स की टीम का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के साथ हुआ था तो राजस्थान रॉयल्स की टीम ने बड़ी आसानी से बेंगलुरु की टीम को हरा दिया था, उस हार का बदला भी बेंगलुरु की टीम लेना चाहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments