मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम के बीच मुंबई के वानखेड़े मैदान पर खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम ने 18 रनों से मुंबई इंडियंस की टीम को हरा दिया है।
इस मुकाबले में लखनऊ की टीम ने मुंबई इंडियंस की टीम के सामने 215 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 6 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवर में 196 रन ही बना सकी। मुंबई इंडियंस की टीम की ओर से इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने 38 गेंद में 68 रनों की पारी खेली। इसके अलावा नमन धीर ने 62 रन बनाए।
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम की ओर से रवि बिश्नोई ने चार ओवर में 37 रन देकर दो सफलता हासिल की।