HomeHindi Newsगांधी परिवार के गढ़ में अमित शाह के सवाल.. पूछा-जीतकर कितनी आए...

गांधी परिवार के गढ़ में अमित शाह के सवाल.. पूछा-जीतकर कितनी आए रायबरेली

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा संबोधित करते हुए गांधी परिवार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यहां कई लोगों ने मुझे कहा कि यह परिवार की सीट है। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं अपने परिवार से वोट मांगने आई हूं। रायबरेली वालों ने सालों से गांधी-नेहरू परिवार को जिताया है। मैं उनसे 5 सवाल पूछता हूं- लोकतंत्र में 5 साल तक यहां से चुनकर जाने के बाद सोनिया गांधी और उनका परिवार रायबरेली कितनी बार आया है? राहुल गांधी या प्रियंका गांधी यहां आए हैं? रायबरेली में 3 दर्जन से ज्यादा बड़ी दुर्घटनाएं हुईं लेकिन गांधी परिवार आया क्या? गौरतलब है कि पिछले चुनाव में यहां से सोनिया गांधी जीती थीं। उनके राज्यसभा में चुने जाने के बाद अब राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने यहां से दिनेश प्रताप सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है।

अल्पसंख्यकों में खर्च कर दी सांसद निधि

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि शहजादे आज यहां वोट मांगने आए हैं। आप इतने सालों से वोट दे रहे हो, लेकिन आपको सांसद निधि से कुछ मिला है? उन्होंने पूरा खर्चा किया है। अगर आपको मिला नहीं है तो कहां गया? यह उनकी वोट बैंक में गया। 70 प्रतिशत से ज्यादा सांसद राशि अल्पसंख्यकों में खर्च करने का काम सोनिया गांधी ने किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments