More
    HomeHindi Newsरामलला के दर्शन पर द्रौपदी मुर्मू का किया अपमान.. जगन्नाथ मंदिर पर...

    रामलला के दर्शन पर द्रौपदी मुर्मू का किया अपमान.. जगन्नाथ मंदिर पर यह बोले पीएम

    ओडिशा के बरगढ़ में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और बीजेडी को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि जब एक आदिवासी बेटी और देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी रामलला के दर्शन करके आईं, तो उसके दूसरे दिन कांग्रेस के एक बड़े नेता ने घोषणा की कि अब हम गंगा जल से धोकर राम मंदिर का शुद्धिकरण करेंगे। ये देश का, आदिवासी समाज का और माताओं-बहनों का अपमान है। मैं चाहता हूं कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान करने वाली कांग्रेस की सभी सीटों पर जमानत जब्त होनी चाहिए। क्योंकि इन्होंने इतना बड़ा पाप किया है।

    श्री रत्न भंडार की चाबियां पिछले 6 साल से गायब

    मोदी ने कहा कि आज सुबह ही मैंने श्री जगन्नाथ मंदिर के प्रबंधन से जुड़ा एक संवेदनशील विषय देश और ओडिशा के सामने रखा है। जगन्नाथ जी मंदिर के श्री रत्न भंडार की चाबियां पिछले 6 साल से गायब हैं। मोदी ने कहा कि श्री रत्न भंडार में अकूत धन-दौलत है, लेकिन उसकी सही स्थिति सामने नहीं आ रही है। ओडिशा सरकार श्री रत्न भंडार की जांच रिपोर्ट को सामने नहीं आने दे रही है। आखिर ओडिशा सरकार किसका हित साध रही है?

    शहजादे की उम्र से कम सीटें मिलेंगी

    पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बार विपक्ष भी बन नहीं पाएगी। उसके लिए उनके शहजादे की उम्र से भी कम सीटें मिलने वाली हैं। मैं आपके पास भाजपा के स्वार्थ के लिए नहीं आया हूं। मैं आपके पास गिड़गिड़ा रहा हूं, हाथ जोड़ कर प्रार्थना कर रहा हूं कि मेरे ओडिशा को बचाइए। ओडिशा बर्बाद हो रहा है। 25 साल बर्बाद हो गए हैं। पिछले 5 साल में पूरी तरह से ओडिशा पर बाहरी लोगों ने कब्जा किया है।
    इंदिरा गांधी से बहादुरी सीखें मोदी : प्रियंका
    महाराष्ट्र के नंदुरबार में न्याय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि पीएम मोदी जो भी कहते हैं वह झूठ है। वह जो कुछ भी कहते हैं वह सिर्फ चुनाव के लिए है। उनका कहना है कि वह भ्रष्टाचार के लिए अकेले लड़ रहे हैं। आपके पास शक्ति और सभी संसाधन हैं। दुनिया के सारे नेता आपके साथ हैं। वे चुनाव के दौरान आते हैं और रोने लगते हैं और कहते हैं कि उनके साथ दुव्र्यवहार किया गया। उन्हें इंदिरा गांधी से दृढ़ संकल्प और बहादुरी सीखनी चाहिए लेकिन, आप उनसे सीख नहीं सकते क्योंकि आप इतनी महान महिला को देशद्रोही कहते हैं।

    इधर तेवस्वी ने खाई कसम

    बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि मुझे डॉक्टर ने बेड रेस्ट करने के लिए बोला था क्योंकि मेरे हड्डी में चोट है। मैं बेल्ट लगाकर और सुई लेकर आ रहा हूं। 3 हफ्ते में चुनाव खत्म हो जाएगा। मैंने डॉक्टर से कहा कि जब तक मैं मोदी को हटा नहीं देता, मैं बेड रेस्ट नहीं लूंगा। तेजस्वी को बेड रेस्ट की जरूरत नहीं है। पीएम मोदी को बेड रेस्ट की जरूरत है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments