HomeHindi Newsनूर अहमद के कैच को लेकर छिड़ गया बड़ा विवाद, अंपायर के...

नूर अहमद के कैच को लेकर छिड़ गया बड़ा विवाद, अंपायर के फैसले पर उठा सवाल

दिल्ली कैपिटल और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में एक बार फिर से अंपायर के फैसले पर विवाद खड़ा हो गया। पृथ्वी शॉ इस मुकाबले में कैच आउट हुए और उनका कैच लेग साइड पर नूर अहमद ने पकड़ा लेकिन रिप्ले में दिखाई दे रहा था की गेंद जमीन को छू रही है। लेकिन उसके बावजूद अंपायर ने आउट दे दिया। अब अंपायर के फैसले पर एक बार फिर से पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा क्रिकेटर्स ने सवाल उठा दिए हैं।

रविचंद्रन अश्विन ने कहा अंपायर्स को तो अवार्ड मिलना चाहिए

इस मुकाबले में पृथ्वी शॉ का जिस अंदाज में नूर अहमद ने कैच पकड़ा रिप्ले में दिखाई दे रहा था की गेंद जमीन को छू रही है लेकिन अंपायर्स ने फिर भी आउट कर दे दिया। जिसके बाद आकाश चोपड़ा, रविचंद्रन अश्विन जैसे खिलाड़ियों ने अंपायर्स के फैसले पर सवाल उठाये हैं।

हाल ही में कुछ ही मुकाबले पहले विराट कोहली की नो बॉल को लेकर अंपायर्स विवादों में थे। लेकिन अब फिर से एक बार अंपायर विवाद में आ गए हैं। अंपायरिंग का स्तर काफी नीचे आता जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments