HomeHindi NewsIPL 2024 से मिड सीजन बाहर हुआ CSK का दिग्गज खिलाड़ी

IPL 2024 से मिड सीजन बाहर हुआ CSK का दिग्गज खिलाड़ी

इस वक्त आईपीएल 2024 खेला जा रहा है। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को बीच सीजन में एक बड़ा झटका लग गया है। दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के स्टार बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविन कॉन्वे आईपीएल 2024 से आधिकारिक तौर पर बाहर हो गए हैं।

हालांकि डेविन कॉन्वे ने अब तक आईपीएल 2024 में एक भी मुकाबला नहीं खेला था, लेकिन वो आधिकारिक तौर पर बाहर नहीं हुए थे। लेकिन अब वह बाहर हो गए हैं और उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान भी चेन्नई सुपर किंग्स ने कर दिया है।

रिचर्ड ग्लीसन को किया गया CSK की टीम में शामिल

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने कॉन्वे के रिप्लेसमेंट के तौर पर इंग्लैंड के लिए खेलने वाले स्टार तेज गेंदबाज रिचर्ड गिल्सन को अपनी टीम में जगह दे दी है। ग्लीशन ने इंग्लैंड के लिए खेला है और उन्होंने T20 मुकाबले में विराट कोहली को भी आउट किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments