More
    HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा में चुनाव के लिए मांगी 200 कंपनियां.. 95 लाख रुपये होगी...

    हरियाणा में चुनाव के लिए मांगी 200 कंपनियां.. 95 लाख रुपये होगी खर्च सीमा

    हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा 2024 के आम चुनाव की घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। निष्पक्षता व पारदर्शी तरीके से चुनाव करवाना आयोग की प्राथमिकता है। चुनाव को लेकर केंद्रीय शस्त्र पुलिस बलों की 15 कंपनियां आ चुकी हैं। गृह मंत्रालय से 200 कंपनियों की मांग की गई है। हरियाणा पुलिस व गृह आरक्षी कर्मियों को भी चुनाव में सुरक्षा में लगाया जाएगा।
    लोकसभा चुनाव में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी की चुनाव खर्च सीमा 95 लाख रुपये होगी और जिस दिन नामांकन पत्र दाखिल करेगा उसी दिन से राशि की गणना शुरू कर दी जाएगी। प्रत्याशी को अलग से चुनाव खर्च विवरण की जानकारी बैंक खाते के माध्यम से देनी होगी। उन्होंने बताया कि अब नई विकास परियोजनाओं की हरियाणा सरकार घोषणा नहीं कर सकती। जिन परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है वह जारी रहेगा।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments