HomeHindi NewsHaryanaबीजेपी कार्यकर्ताओं से मिले सीएम सैनी.. जनता की मन की बात भी...

बीजेपी कार्यकर्ताओं से मिले सीएम सैनी.. जनता की मन की बात भी सुनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री आवास (संत कबीर कुटीर) पर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से विभिन्न मुद्दों पर संवाद करते हुए लोकसभा चुनाव में सभी 10 की 10 सीटों पर कमल खिलाने और फिर से एक बार मोदी सरकार बनवाने का आह्वान किया। वहीं उन्होंने संत कबीर कुटीर मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे परिवारजनों से भेंट की और उनकी मन की बात को सुना। उनके द्वारा बताई गई विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
लोकसभा के बाद विधानसभा की चुनौती
सीएम सैनी मुख्यमंत्री बनने के बाद लगातार सक्रिय हैं। वे इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं, जिससे उनका कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता से सीधा जुड़ाव है। सीएम सैनी का अगला लक्ष्य लोकसभा की 10 सीटें जीतना है। लोकसभा के बाद विधानसभा के चुनाव भी होंगे, जिसमें जीत दर्ज करने के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार है। हरियाणा में भाजपा 10 साल से सत्ता में है। चुनाव के पूर्व मनोहर लाल को हटाकर नायब सिंह सैनी को सीएम बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments