HomeHindi NewsHaryanaश्रीकृष्ण की भूमि पर बनेगा रविदास जी का भव्य स्मारक.. सीएम सैनी...

श्रीकृष्ण की भूमि पर बनेगा रविदास जी का भव्य स्मारक.. सीएम सैनी ने किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की उपस्थिति में उमरी रोड, कुरुक्षेत्र में 5.39 एकड़ भूमि पर बनने वाले संत शिरोमणि गुरु रविदास स्मारक का शिलान्यास किया। इस स्मारक का निर्माण कार्य लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की भूमि पर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का भव्य भवन बनाने का विचार पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का ही था जो आज मूर्तरूप ले रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मनोहर लाल द्वारा लागू की गई नीति व योजनाएं, जिनका लाभ आज हरियाणा में नागरिकों को मिल रहा है, वे देश में घर-घर पहुंचेंगी। प्रदेश के चहुंमुखी विकास का जो रास्ता मनोहर लाल ने दिखाया वे उस रास्ते को बखूबी आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments