उप्र के बुलंदशहर में दिल्ली पुलिस और नोएडा एसटीएफ के संयुक्त अभियान में कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी मारा गया। दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं। अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उस पर दिल्ली में समीर हत्याकांड में शामिल होने का आरोप था। उसके खिलाफ 25 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे और 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
बुलंदशहर में कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी ढेर, 25 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे
RELATED ARTICLES


