पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब जाने के लिए विदेश मंत्रालय से राजनीतिक मंजूरी मांगी है। वह 24 नवंबर को गुरु नानक देव के 557वें प्रकाश पर्व पर मत्था टेकना चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक, मान मंत्रियों सहित आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल भी ले जाना चाहते हैं। इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से करतारपुर गलियारा दोबारा खोलने की अपील की थी।
पंजाब के CM भगवंत मान ने श्री करतारपुर साहिब जाने मांगी मंजूरी, इस दिन टेकना चाहते हैं मत्था
RELATED ARTICLES


