दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद उनका आखिरी सार्वजनिक भाषण और सादगी भरी जिंदगी चर्चा में है। 75 वर्षीय अभिनेता ने निधन से महज चार दिन पहले गोवा में एक कार्यक्रम में शिरकत की थी। 4 अक्टूबर को डोना पाउला स्थित ताज सिडाडे डी गोवा में आयोजित सम्राट क्लब इंटरनेशनल के स्थापना समारोह में नाना ने संबोधन भी दिया था। इस कार्यक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
‘पता नहीं कल रहूं या नहीं…’
कार्यक्रम में नाना पाटेकर ने जिंदगी और मौत को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को एक दिन जाना है और उन्हें नहीं पता कि अगले दिन वह यहां होंगे या नहीं। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से यह सोचने की बात कही कि जीवन में वे वास्तव में क्या करना चाहते हैं। नाना ने परिवार और अपने करीबियों के लिए जीने और जीवन को पूरी तरह जीने की बात भी कही।
इस कार्यक्रम में नाना ने गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और अपने मित्र मनोहर पर्रिकर को भी याद किया। सफेद कुर्ते और गमछे में नजर आए अभिनेता ने कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित किया और लोगों को संबोधित किया। निधन के बाद उनका यह वीडियो भावुक कर देने वाला बन गया है।
गोवा में ही ली अंतिम सांस
8 अक्टूबर की सुबह नाना पाटेकर को गोवा स्थित अपने आवास पर गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक सीपीआर देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। डॉक्टरों के मुताबिक अभिनेता को मृत घोषित कर दिया गया। मामले में मेडिको-लीगल केस दर्ज किया गया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया भी की गई।
27 एकड़ का फार्महाउस, लेकिन जिंदगी में सादगी
नाना पाटेकर ने फिल्मों से खूब शोहरत और संपत्ति अर्जित की, लेकिन उनकी निजी जिंदगी काफी सादगी भरी रही। पुणे के खड़कवासला में उनका करीब 27 एकड़ में फैला फार्महाउस था। यह जगह उनके लिए सिर्फ आराम करने का ठिकाना नहीं थी, बल्कि उन्हें खेती और प्रकृति से जुड़ने का मौका भी देती थी। रिपोर्टों के मुताबिक फार्महाउस में सात कमरे और एक बड़ा हॉल था। यहां लकड़ी के काम और टेराकोटा फर्श जैसे पारंपरिक डिजाइन देखने को मिलते थे।
बताया जाता है कि फार्महाउस की जमीन पर नाना खेती भी करते थे। यहां गेहूं, चना और दालों जैसी फसलें उगाई जाती थीं। बॉलीवुड की चमक-दमक से दूर यह जगह अभिनेता के शांत और जमीन से जुड़े व्यक्तित्व को दर्शाती थी।
मुंबई में रहा 1BHK का घर
नाना की सादगी का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि करोड़ों की संपत्ति होने के बावजूद मुंबई में वह लंबे समय तक एक साधारण 1BHK फ्लैट में रहे। रिपोर्ट के अनुसार, करीब 750 वर्ग फुट का यह घर उन्होंने कई दशक पहले लगभग 1.1 लाख रुपये में खरीदा था। वह अपनी मां निर्मला पाटेकर के साथ भी इसी घर में रहे थे। 2019 में मां के निधन के बाद भी मुंबई आने पर उनका इस घर से जुड़ाव बना रहा।
उनके पास पुणे और गोवा में भी संपत्तियां थीं। हालांकि, उनका 27 एकड़ का फार्महाउस उनके जीवन के उस पहलू को दिखाता है, जिसमें वह स्टारडम से दूर प्रकृति और खेती के बीच समय बिताना पसंद करते थे।
नाना पाटेकर का आखिरी भाषण और उनकी सादगी भरी जिंदगी अब उनकी यादों का हिस्सा बन गई है। पर्दे पर दमदार किरदार निभाने वाले इस अभिनेता की निजी जिंदगी में भी दिखावा कम और जमीन से जुड़ाव ज्यादा नजर आया।
नाना पाटेकर की नेट वर्थ
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाना पाटेकर की कुल नेट वर्थ करीब 50 करोड़ से 80 करोड़ रुपये के बीच आंकी जाती है। अलग-अलग मीडिया रिपोर्टों में अलग-अलग आंकड़े सामने आए हैं, इसलिए इसे आधिकारिक आंकड़ा नहीं माना जा सकता।
- अनुमानित नेट वर्थ: 50–80 करोड़
- फिल्म फीस: हाल के वर्षों में करीब 2–3 करोड़ प्रति फिल्म बताई गई
- मुंबई: करीब 750 वर्गफुट का 1BHK फ्लैट, जिसकी मौजूदा कीमत लगभग 3 करोड़ आंकी गई है।
- पुणे: खड़कवासला में करीब 27 एकड़ का फार्महाउस
- गोवा: एक आवासीय संपत्ति भी थी।


