हरियाणा में बीती रात रेवाड़ी में एक सडक़ हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हैं। घटना तब हुई जब खरखड़ा गांव के पास कार में सवार लोग टायर बदल रहे थे। पीछे से आ रही दूसरी कार ने उन्हें टक्कर मार दी। सभी लोग दिल्ली निवासी थे और खाटू श्याम के दर्शन करके लौट रहे थे। एक बार टक्कर मारी तो एक्सयूवी पलट गई और सभी 12 लोग चपेट में आ गए। मृतकों में 4 महिलाएं और 2 पुरुष हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हरियाणा: कार खराब हुई तो कर दी ये गलती.. 6 लोगों की मौत
RELATED ARTICLES