HomeHindi NewsCrimeवैज्ञानिक बना हैवान..! बेटी का गला काटकर खुद कर ली आत्महत्या

वैज्ञानिक बना हैवान..! बेटी का गला काटकर खुद कर ली आत्महत्या

हरियाणा के हिसार में एक वैज्ञानिक ने अपनी 8 वर्षीय बेटी का गला काटकर उसकी हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली है। हिसार के एएसपी राजेश मोहन ने बताया कि जांच के लिए मोबाइल फोरेंसिक साइंस यूनिट को बुलाया गया है। सभी से पूछताछ कर रहे हैं। आस-पास के लोगों के साथ-साथ मृतक के परिवार से भी पूछताछ की जा रही है। उनके सहकर्मियों के मुताबिक कि उनका एक मनोचिकित्सक से इलाज चल रहा था। हमें बताया जा रहा है कि उन्हें डिप्रेशन था। सटीक चिकित्सीय स्थिति का पता लगाने के लिए उनके डॉक्टर से भी बात करेंगे।
एक ही ब्लेड से काटा गला
वैज्ञानिक संदीप गोयल अपनी बेटी का गला सर्जिकल ब्लेड से काटा। बाद में उसी ब्लेड से अपना भी गला काट लिया। संदीप हिसार के लुवास विश्वविद्यालय में वैज्ञानिक थे और नरवाना के रहने वाले थे। वे लुवास में सरकारी क्वार्टर में पत्नी के साथ रहते थे। शाम को वे बेटी के साथ घूमने निकले और दफ्तर में इस घटना को अंजाम दे दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments