HomeHindi NewsEntertainment'घर मोरे परदेसिया' पर नीता और ईशा अंबानी ने किया परफॉर्म.. ...

‘घर मोरे परदेसिया’ पर नीता और ईशा अंबानी ने किया परफॉर्म.. देखें कैसे दंग रह गए मेहमान

गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग कार्यक्रम के दौरान रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी की तस्वीरें सामने आई हैं। वहीं समारोह में मेहमानों का गर्मजोशी से पारंपरिक स्वागत करते हुए नीता अंबानी और उनकी बेटी ईशा ने घर मोरे परदेसिया पर शानदार परफॉर्मेंस दी। इसका वीडियो रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से जारी किया गया है। जामनगर में हुए इस प्री वेडिंग सेरेमनी में दुनियाभर से मेहमान आए थे। बॉलीवुड-हॉलीवुड से लेकर क्रिकेटर भी इस आयोजन के साक्षी बने। प्री-वेडिंग कार्यक्रम में करीब 1000 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments