HomeHindi NewsEntertainmentरकुल ने जैकी संग किया ऐसा डांस,वीडियो जमकर हुआ वायरल

रकुल ने जैकी संग किया ऐसा डांस,वीडियो जमकर हुआ वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह अपनी खूबसूरत अदाओ से फैंस के दिलो में राज करती हैं। हालही में रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने गोवा में शादी की थी। दोनों की शादी में फेमिली मेंबर्स और करीबी दोस्त के अलावा बी-टाउन के तमाम स्टार्स शामिल हुए थे। इस कपल की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। अब रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने अपना एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं, कपल के इस डांस वीडियो पर फैस जमकर कमेंट कर रहे हैं।

ब्लैक ड्रेस में किया डांस

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने सोमवार को अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सेम वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों ने ब्लैक ड्रेस पहनी हुई है डांस करते नजर आ रहे हैं। स्कुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मिया के गाने ‘मस्त मलंग झूम पर जबरदस्त डांस किया है। वहीँ कपल का यह डांस अब फैंस जमकर पसंद भी कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/reel/C4FMGCRKWyX/?utm_source=ig_web_copy_link

लम्बे टाइम तक डेटिंग के बाद की शादी

बता दें रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने शादी से पहले एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। इस कपल ने बीती 21 फरवरी को गोवा में सात फेरे लिए हैं। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी के जश्न में तमाम बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए थे और फंक्शन के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments