HomeHindi NewsChhattisgarh Newsछत्तीसगढ़ के सीएम ने 26 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया.. 268.54 करोड़ है...

छत्तीसगढ़ के सीएम ने 26 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया.. 268.54 करोड़ है लागत

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने 268.54 करोड़ रुपए की लागत के 26 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। 122.95 करोड़ रुपए की लागत के 15 कार्यों का लोकार्पण और 145.59 करोड़ रुपए की लागत के 11 कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र और राज्य के विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। डबल इंजन की सरकार में राज्य का बहुमुखी विकास किया जाएगा। कार्यक्रम में दोनों उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा समेत मंत्री, जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments