टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 के महत्वपूर्ण मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा यह मैच दोनों टीमों के लिए ‘करो या मरो’ जैसा है; जीतने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंचेगी। ग्रुप से दक्षिण अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।


