HomeHindi NewsEntertainmentसुहाना-आर्यन को लेकर जामनगर आये शाहरुख़,किंग खान के लुक को देखते रह...

सुहाना-आर्यन को लेकर जामनगर आये शाहरुख़,किंग खान के लुक को देखते रह गए लोग

गुजरात के जामनगर में अम्बानी फैमिली की प्रीवेडिंग सेरेमनी चल रही है। इन कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए देश और दुनियाभर से मेहमान पहुँच रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड के दिग्गज सुपरस्टार शाहरुख़ खान भी परिवार समेत जामनगर पहुंचे।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के इस कार्यक्रम में शाहरुख खान अपने परिवार के साथ पहुंचे हैं। शाहरुख खान और उनके परिवार की फोटोज आते ही सोशल मीडिया पर छा गई। शाहरुख खान ने इस प्री-वेडिंग फंग्शन्स में एंट्री मारते ही सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

https://www.instagram.com/p/C37xwc8KMLM/?utm_source=ig_web_copy_link

बेटी सुहाना भी साथ आई नजर

शाहरुख खान इस कार्यक्रम में अपने परिवार के साथ नजर आए। इन फोटोज में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान और बेटा आर्यन खान भी नजर आया। साथ ही साथ किंग खान के छोटे बेटे अबराम खान भी दिखाई दिए। इन फोटोज में किंग खान एकदम अलग ही अंदाज में नजर आए। शाहरुख खान और उनके परिवार की ये तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा गईं।

शाहरुख़ के लुक ने जीत लिया दिल

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंग्शन्स से सामने आए शाहरुख खान के तुक ने लोगों का दीवाना बना दिया। शाहरुख खान की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि ‘एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे आप। कुछ यूजर्स शाहरुख खान के हाथ में सिगरेट भी नोटिस करते नजर आए। जिसको लेकर शाहरुख खान खूब ट्रोल हुए। शाहरुख खान के अलावा सुहाना खान का लुक भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments