तो आखिरकार बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका के घर से भी गुड न्यूज आ ही गई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की प्रेग्रेसी को लेकर काफी समय से अटकलें लग रही थीं। वहीँ अब दीपिका पादुकोण और रणबीर सिंह ने फाइनली अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने बच्चे के डिलीवरी को लेकर पोस्ट शेयर कर ही दिया है।
कपल ने खुद शेयर की गुड न्यूज़
इस कपल के गुड न्यूज शेयर करते ही फैंस में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है। वहीँ फैंस और सेलिब्रिटीज दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को बधाई दे रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/C36wUZJovqw/?utm_source=ig_web_copy_link
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 29 फरवरी यानी गुरुवार को अपने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सेम पोस्ट शेयर किया है। इस कपल ने एक कार्ड शेयर किया है, जिस पर बच्चों के कपड़े, जूते, खिलौने बने हुए हैं। कार्ड पर सितंबर 2024 के साथ ही दीपिका और रणवीर लिखा है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने पोस्ट के कैप्शन में फोल्डिंग हैंड बनाए हैं।
बधाइयों की लगी कतार
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के पोस्ट पर सोनाक्षी सिन्हा, कृति सेनॉन अनुपम खेर, प्रियंका चोपड़ा, सोनू सूद, रकुल प्रीत सिंह सहित तमाम स्टार्स ने बधाई दी है। वहीं इस कपल के फैंस काफी एक्साइटेड हो गए और अपने पसंदीदा स्टार्स को बधाई दे रहे हैं।
बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में इटली में शादी की थी।