HomeHindi Newsकैमरन ग्रीन के शतक की बदौलत संभली ऑस्ट्रेलिया की पारी

कैमरन ग्रीन के शतक की बदौलत संभली ऑस्ट्रेलिया की पारी

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के टीम के बीच वेलिंगटन के मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज पहले टेस्ट मैच का पहला दिन का खेल समाप्त हुआ और ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 279 रन बना लिए है। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मुकाबले में फंस गई थी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया की टीम के नंबर चार के बल्लेबाज कैमरन ग्रीन ने शानदार शतक जड़ दिया है।

नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए आया ग्रीन का पहला शतक

ऑस्ट्रेलिया की टीम का स्कोर एक वक्त पर 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन हो गया था। लेकिन उसके बाद कैमरन ग्रीन ने धीरे-धीरे अपनी पारी को आगे बढ़ाया और शानदार शतक जड़ दिया। कैमरन ग्रीन अभी भी 103 रनों पर नाबाद बल्लेबाजी कर रहे हैं। न्यूजीलैंड की टीम की ओर से मैट हेनरी ने चार विकेट हासिल किये है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments