More
    HomeHindi NewsHimachal Newsसुक्खू के इस्तीफे से इंकार पर बदले समीकरण, जयराम ठाकुर ने दी...

    सुक्खू के इस्तीफे से इंकार पर बदले समीकरण, जयराम ठाकुर ने दी नैतिकता की दुहाई

    हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के इस्तीफे से इंकार करने पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हम कह रहे हैं कि अगर नैतिकता थोड़ी भी है तो इससे पहले कि पार्टी हटाए उन्हें विचार करना चाहिए। हिमाचल प्रदेश में सारी चीज़ों को लेकर इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ। वे आज सरकार बचाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार नहीं होगी। राज्यसभा में जिन्होंने भाजपा को समर्थन दिया है, वे हमारे साथ हैं, और भी बहुत लोग हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार जानी है, आज नहीं तो कल जानी है।
    घबराऊंगा नहीं, भाजपा चाहती है भगदड़ मचे
    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मैं घबराने वाला व्यक्ति नहीं हूं। बजट के लिए जो वोटिंग होगी उसमें हमारी जीत होगी। इस्तीफे की अफवाह भाजपा फैला रही है। वे सोच रहे होंगे कि इससे कांग्रेस में भगदड़ मच जाएगी लेकिन कांग्रेस एकजुट है, जो छोटी-मोटी शिकायतें हैं वह भी दूर हो जाएंगी।
    जल्द रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा
    हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक घटनाक्रम पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि क्रॉस वोटिंग को लेकर कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए एक साजिश रची जा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष ने पर्यवेक्षकों को कहा है कि विधायकों से मिलकर उनकी शिकायतें सुनें और जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपे। उन्होंने कहा कि अभी हमारी प्राथमिकता कांग्रेस सरकार को बचाना है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments