HomeHindi NewsBihar Newsसोते समय आ गए यमराज..! छत गिरने से परिवार के 5 लोगों...

सोते समय आ गए यमराज..! छत गिरने से परिवार के 5 लोगों की मौत

बिहार के पटना जिले में एक बड़ा और दुखद हादसा सामने आया है। दानापुर दियारा के अंतर्गत अकीलपुर थाना क्षेत्र के मानस नया पानापुर गांव में घर की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, घर के सभी सदस्य सो रहे थे, तभी अचानक छत भरभराकर गिर गई। इस हादसे में तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। छत गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शवों को मलबे से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मरने वालों की पहचान

हादसे में मरने वालों की पहचान बबलू (36), उनकी पत्नी रोशन खातून (32), बेटी रुखसार (12), बेटी चांदनी (2), बेटा चांद (10) के रूप में हुई है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि परिवार रोज़ाना की तरह खाना खाकर सोया था, तभी यह भीषण दुर्घटना हुई।

आवास योजना और जांच की मांग

स्थानीय लोगों ने बताया कि बबलू को कुछ साल पहले ही यह मकान आवास योजना के तहत मिला था। उनकी आर्थिक तंगी के कारण वह मकान की मरम्मत नहीं करवा पा रहे थे। लोगों ने प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेने और घटना की पूरी जांच करने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि हादसे की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments