More
    HomeHindi NewsBihar Newsबिगुल बज चुका है, जंगलराज वालों को दूर रखो, समस्तीपुर में बोले...

    बिगुल बज चुका है, जंगलराज वालों को दूर रखो, समस्तीपुर में बोले PM मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को समस्तीपुर में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA के अभियान का शंखनाद किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि “लोकतंत्र के महापर्व का बिगुल बज चुका है,” और “पूरा बिहार कह रहा है कि फिर एक बार NDA सरकार, फिर एक बार सुशासन सरकार… जंगलराज वालों को दूर रखेगा बिहार।”

    विकास और विपक्ष पर हमला:

    • पीएम मोदी ने दावा किया कि कांग्रेस के शासनकाल की तुलना में भाजपा-NDA सरकार ने बिहार के विकास के लिए तीन गुना ज्यादा पैसा दिया है और आज राज्य का कोई कोना ऐसा नहीं है जहां विकास का काम न हो रहा हो।
    • उन्होंने RJD और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, कहा कि ये वे लोग हैं जो “हजारों करोड़ रुपए के घोटालों में ज़मानत पर चल रहे हैं।” उन्होंने विपक्ष पर “जननायक की उपाधि की चोरी” में जुटने का आरोप लगाया और कहा कि बिहार के लोग जननायक कर्पूरी ठाकुर का यह अपमान कभी नहीं सहेंगे।

    सामाजिक न्याय का दावा:

    प्रधानमंत्री ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के दिखाए सामाजिक न्याय के रास्ते को NDA ने सुशासन का आधार बनाया है। उन्होंने याद दिलाया कि डॉक्टर की पढ़ाई के लिए अखिल भारतीय कोटे में पहले पिछड़ों और गरीबों को आरक्षण नहीं मिलता था, लेकिन NDA सरकार ने यह प्रावधान किया।

    बिहार में कानून राज : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में NDA सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि जब से NDA की सरकार बनी है, तब से बिहार में कानून राज है और सभी क्षेत्रों में विकास का काम हो रहा है। उन्होंने फरवरी 2025 के बजट में मखाना बोर्ड, एयरपोर्ट की स्थापना और वित्तीय सहायता की घोषणाओं का जिक्र किया। साथ ही, उन्होंने कहा कि इस वर्ष खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन बिहार में भी हुआ है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments