आज, 10 अक्टूबर 2025, करवा चौथ का पर्व है। ऐसे में यह जानना महत्वपूर्ण हो जाता है कि क्या इस दिन बैंक खुले रहेंगे या बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी की गई छुट्टियों की सूची के अनुसार, करवा चौथ के अवसर पर पूरे देश में बैंक बंद नहीं रहेंगे। करवा चौथ के कारण आज केवल शिमला शहर में बैंक बंद रहेंगे। शिमला को छोड़कर देश के बाकी सभी हिस्सों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे और कामकाज होगा। इसलिए, अगर आप शिमला में नहीं हैं और आज आपको बैंक से जुड़ा कोई काम है, तो आप बैंक जा सकते हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM सेवाएँ सभी जगह सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।
अक्टूबर 2025 में आने वाली अन्य बैंक छुट्टियां:
अक्टूबर महीने में करवा चौथ के अलावा भी कई अन्य दिन विभिन्न राज्यों और शहरों में बैंक बंद रहेंगे:
- 11 अक्तूबर: महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण पूरे देश के बैंक बंद।
- 12 अक्तूबर: पूरे देश में बैंक बंद (रविवार का अवकाश)।
- 18 अक्तूबर: कटि बिहु के कारण गुवाहाटी में बैंक बंद।
- 19 अक्तूबर: पूरे देश में बैंक बंद (रविवार का अवकाश)।
- 20 अक्तूबर: दिवाली (दीपावली)/नरक चतुर्दशी/काली पूजा के कारण अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, पणजी, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, विजयवाड़ा और तिरुवनन्तपुरम में बैंक बंद।
- 21 अक्तूबर: दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन)/दीपावली/गोवर्धन पूजा के कारण बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर और श्रीनगर में बैंक बंद।
- 22 अक्तूबर: दिवाली (बाली प्रतिपदा)/विक्रम संवत नव वर्ष दिवस/गोवर्धन पूजा/बालिपदमी, लक्ष्मी पूजा (दीपावली) के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर और पटना में बैंक बंद।
- 23 अक्तूबर: भाई बिज/भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/भ्रातृद्वितीया/निंगोल चक्कौबा के कारण अहमदाबाद, गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद।
- 25 अक्तूबर: महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देश के सभी बैंक बंद।
- 26 अक्तूबर: पूरे देश में बैंक बंद (रविवार की छुट्टी)।
- 27 अक्तूबर: छठ पूजा (शाम की पूजा) के कारण कोलकाता, पटना और रांची में बैंक बंद।
- 28 अक्तूबर: छठ पूजा (सुबह की पूजा) के कारण पटना और रांची में बैंक बंद।
- 31 अक्तूबर: सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर अहमदाबाद के बैंकों में छुट्टी।