More
    HomeHindi NewsCrimeहरियाणा में INLD नेताओं पर फायरिंग..नफे सिंह राठी समेत 2 की मौत,...

    हरियाणा में INLD नेताओं पर फायरिंग..नफे सिंह राठी समेत 2 की मौत, 2 गंभीर

    हरियाणा के बहादुरगढ़ में आईएनएलडी के हरियाणा प्रमुख नफे सिंह राठी की कार पर फायरिंग हुई है। इस हमले में उनकी और एक कार्यकर्ता की मौत हो गई है। हमले का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    गृहमंत्री ने कहा-कड़ी कार्रवाई करेंगे
    झज्जर एसपी अर्पित जैन ने कहा कि हमें फायरिंग की एक घटना की सूचना मिली। सीआईए और एसटीएफ की टीमें काम कर रही हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हरियाणा आईएनएलडी नेता अभय चौटाला ने कहा कि उनकी मौत हो गई है। हमारी पार्टी का एक कार्यकर्ता उनके साथ था, उसकी भी मौत हो गई है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। अधिकारियों से बात की गई है, उन्हें कहा है कि जल्द कार्रवाई हो।
    बचाने का किया प्रयास
    ब्रह्म शक्ति संजीवनी अस्पताल के डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि जिन चार लोगों को गोली लगी थी उन्हें ब्रह्म शक्ति संजीवनी अस्पताल लाया गया। उनमें से दो का काफी खून बह चुका था और वे मृत हालत में थे। इसके बावजूद हमने सीपीआर की कोशिश की लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। दो अन्य को कंधे, जांघ और छाती के बाईं ओर गोली लगी है। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पूर्व विधायक नफे सिंह और एक अन्य व्यक्ति जयकिशन को मृत अवस्था में लाया गया। उन्हें गर्दन, पीठ और कंधे में गोली मारी गई। कई घावों से पता चलता है कि कई राउंड फायरिंग हुई।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments