मदर डेयरी ने अपने कई डेयरी और खाद्य उत्पादों की कीमतों में कटौती करने की घोषणा की है। सरकार द्वारा जीएसटी 2.0 में किए गए बदलावों के बाद यह फैसला लिया गया है। घटी हुई कीमतें 22 सितंबर से लागू हो जाएंगी।
किन-किन उत्पादों के दाम घटे?
मदर डेयरी के जिन उत्पादों की कीमतों में कमी आई है, उनमें UHT दूध, पनीर, घी, मक्खन, चीज और मिल्कशेक जैसे उत्पाद शामिल हैं। जीएसटी दर में 5-18% से 0-5% तक की कटौती के कारण यह संभव हो पाया है।
- UHT दूध (टेट्रा पैक): 1 लीटर का पैकेट अब ₹77 की जगह ₹75 में मिलेगा।
- मक्खन: 500 ग्राम मक्खन की कीमत ₹305 से घटकर ₹285 हो गई है।
आइसक्रीम और सफल के उत्पाद भी सस्ते
मदर डेयरी की आइसक्रीम और ‘सफल’ ब्रांड के प्रोसेस्ड फूड भी अब कम कीमत पर उपलब्ध होंगे।
- आइसक्रीम: चोको वनीला कोन और केसर पिस्ता कुल्फी जैसी आइसक्रीम ₹5 से ₹10 तक सस्ती हो गई हैं।
- सफल के उत्पाद: सफल के फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज, आलू टिक्की और पैक्ड नारियल पानी की कीमतों में ₹5 से ₹15 तक की कमी आई है।
कंपनी ने स्पष्ट किया है कि पॉली पैक दूध (जैसे फुल क्रीम, टोंड मिल्क, गाय का दूध) पर पहले से ही जीएसटी नहीं लगता था, इसलिए इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा।