बॉलीवुड के एक और घराने में अब किलकारी गूंजने वाली है। एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल के घर में गुड न्यूज आई है। वरुण धवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पत्नी नताशा दलात के प्रग्नेंट होने की जानकारी दी है। वरुण धवन ने पत्नी नताशा दलाल के साथ की एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वरुण धवन अपनी पत्नी नताशा दलाल के बेबी बंप को चूमते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के बाद वरुण धवन और नताशा दलाल को फैस बधाई देते नजर आ रहे है। गौरतलब है कि वरुण धवन और नताशा दलाल ने साल 2021 के जनवरी में शादी की थी।
ऐसे दी गुड न्यूज
वरुण धवन ने रविवार को अपने फैंस को गुडन्यूज दी है। वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि वरुण धवन घुटनों पर बैठकर अपनी पत्नी नताशा दलाल के बेबी बंप पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं। वरुण धवन ने ब्लैक एंड व्हाइट फोटो के साथ लिखा है, ‘हम प्रग्रेट है। आप सभी के आशीर्वाद और प्यार की जरूरत है।
https://www.instagram.com/p/C3fQtDps74p/?utm_source=ig_web_copy_link
इन सितारों ने भी दी बधाई
वरुण धवन के इस पोस्ट के शेयर करते ही फैंस और सेलिब्रिटीज उन्हें बधाई देने लगे। अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, कृति सेनॉन, मौनी रॉय, जैकलीन फर्नांडिस, ईशा गुप्ता, जाह्नवी कपूर मलाइका अरोड़ा सहित तमाम सेलिब्रीटीज ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी है।