ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। सचिन तेंदुलकर और सुरेश रैना जैसे खिलाडिय़ों ने सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना की और आतंकवाद के खिलाफ देश की एकजुटता को दर्शाया। सचिन तेंदुलकर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, एकता में निडरता। ताकत में असीम। भारत का कवच उसकी जनता है। इस दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है। हम एक टीम हैं! जय हिंद। सचिन तेंदुलकर ने इस ऑपरेशन के लिए भारतीय सेना की प्रशंसा की है और देश की एकता को प्रदर्शित किया है।
अन्य क्रिकेटरों ने भी ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं
पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए भारतीय सेना के पराक्रम को सलाम किया। उन्होंने लिखा, जय हिंद। सुरेश रैना ने भी इस साहसिक ऑपरेशन के लिए भारतीय सेना की प्रशंसा की है। इन दोनों खिलाडिय़ों के अलावा, कई अन्य क्रिकेटरों ने भी ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं और भारतीय सेना के प्रति अपना समर्थन जताया है। इन प्रतिक्रियाओं ने देश के लोगों के बीच एकजुटता और देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया है।
कई क्रिकेटरों ने भी ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं, जिनमें गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, शिखर धवन, हरभजन सिंह, आकाश चोपड़ा, और वरुण चक्रवर्ती जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
- गौतम गंभीर ने ‘एक्स’ पर लिखा, “जय हिंद”।
- वीरेंद्र सहवाग ने भारतीय सेना की प्रशंसा करते हुए कहा, “धर्मो रक्षति रक्षता। जय हिंद की सेना #OperationSindoor”।
- शिखर धवन ने एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, “जो कहा था, वो करके दिखाया। Justice is served. Bharat Mata Ki Jai!”
- हरभजन सिंह ने कहा, “#OperationSindoor पहलगाम में हमारे निर्दोष भाइयों की क्रूर हत्या का भारत का जवाब है। जय हिंद।”
- आकाश चोपड़ा ने लिखा, “Together we stand. Jai Hind।”
- आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले वरुण चक्रवर्ती ने भी ऑपरेशन सिंदूर की आधिकारिक तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की।