More
    HomeHindi Newsअरे! इस पुष्पा का एटीट्यूड तो देखो.. फैन को धक्का देने पर...

    अरे! इस पुष्पा का एटीट्यूड तो देखो.. फैन को धक्का देने पर उठे सवाल

    सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कथित तौर पर एक फैन को धक्का देकर हटाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह घटना मुंबई एयरपोर्ट पर हुई, जब अल्लू अर्जुन वेव्स 2025 इवेंट में शामिल होने के बाद वापस जा रहे थे। वीडियो में दिख रहा है कि अल्लू अर्जुन एयरपोर्ट के अंदर तेजी से जा रहे हैं और उनके आसपास सुरक्षाकर्मी हैं। इसी दौरान एक फैन सेल्फी लेने की उम्मीद में उनकी तरफ दौड़ता है। अल्लू अर्जुन उस फैन को देखते हैं और उसे हल्के से धक्का देकर आगे बढ़ जाते हैं।

    असभ्य और घमंडी बता रहे यूजर्स

    इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ यूजर्स अल्लू अर्जुन के इस व्यवहार को असभ्य और घमंडी बता रहे हैं। उनका कहना है कि एक स्टार को अपने फैंस के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए। वहीं, कुछ फैंस अल्लू अर्जुन का बचाव कर रहे हैं। उनका कहना है कि शायद अभिनेता जल्दी में थे या सुरक्षा कारणों से उन्हें ऐसा करना पड़ा होगा। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि वीडियो में धक्का बहुत हल्का लग रहा है और इसे तूल दिया जा रहा है।

    फैंस की वजह से ही ये स्टार हैं

    एक यूजर ने कमेंट किया, इतना एटीट्यूड क्यों? तो दूसरे ने लिखा, अपने फैंस की वजह से ही ये स्टार हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, हो सकता है उन्हें फ्लाइट पकडऩी हो, हर बात को गलत तरीके से क्यों लेना? अल्लू अर्जुन की तरफ से इस घटना पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। यह देखना होगा कि इस वायरल वीडियो पर उनकी क्या प्रतिक्रिया होती है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments