देश और दुनिया के इतिहास में 17 अप्रैल को कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम हुए थे। इंडोनेशिया के लिए तो 17 अप्रैल का दिन किसी बुरे सपने की तरह याद किया जाता है। 1815 में 17 अप्रैल को इंडोनेशिया का तमबोरा ज्वालामुखी धमाके के साथ फट गया था। सुमबवा द्वीप पर स्थित यह ज्वालामुखी सैकड़ों साल से शांत थी, लेकिन पांच अप्रैल को इसमें अचानक से कंपन होने लगा और 17 अप्रैल आते-आते इसमें भयंकर विस्फोट हो गया। इस घटना में करीब एक लाख लोगों की मौत हो गई थी, जो कि इंडोनेशिया के लिए बड़ी त्रासदी मानी जा रही है।
सीरिया ने फ्रांस से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की
प्रथम विश्व युद्ध के बाद सीरिया फ्रांस के शासन के अधीन आ गया था। सीरियाई लोगों ने फ्रांसीसी शासन के खिलाफ लंबा संघर्ष किया। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अंतर्राष्ट्रीय दबाव और सीरिया के लोगों के दृढ़ संकल्प के कारण फ्रांस को आखिरकार अपनी सेनाएं वापस बुलानी पड़ीं और सीरिया को स्वतंत्रता देनी पड़ी। 17 अप्रैल को सीरिया में राष्ट्रीय अवकाश रहता है और इसे स्वतंत्रता दिवस के रूप में जाना जाता है। यह दिन सीरिया के लोगों के लिए फ्रांसीसी उपनिवेशवाद से मुक्ति और राष्ट्रीय संप्रभुता की प्राप्ति का प्रतीक है। हालांकि तानाशाही शासन के कारण सीरिया हमेशा अशांत देश बना रहा और आतंकवाद भी यहां हमेशा से सिर उठाता रहा। अशद के शासन में बड़ी संख्या में हिंसा की घटनाएं हुईं।
ये हैं अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं
- 1799 में श्रीरंगपट्टनम की घेराबंदी शुरू, चार मई को टीपू सुल्तान की मौत के साथ इसका अंत हुआ।
- 1941 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यूगोस्लाविया ने जर्मनी के समक्ष समर्पण किया।
- 1946 में सीरिया ने फ्रांस से आजादी मिलने की घोषणा की।
- 1971 में मिस्र, लीबिया और सीरिया ने मिल कर यूनाइटेड अरब स्टेट बनाने के लिए संघ का गठन किया।
- 1975 में भारत के दूसरे राष्ट्रपति एस. राधाकृष्णन का निधन।
- 1977 में स्वतंत्र पार्टी का जनता पार्टी में विलय।
- 1982 में कनाडा ने संविधान अपनाया।
- 1983 में एसएलवी 3 रॉकेट ने दूसरे रोहिणी उपग्रह को पृथ्वी की निकट कक्षा में स्थापित किया।
- 1986 में नीदरलैंड और सिसली के बीच युद्ध की स्थिति को खत्म करने की घोषणा करते हुए शांति बहाल।
- 1993 में अंतरिक्ष यान एसटीएस-56 डिस्कवरी धरती पर वापस लौटा।
- 2006 में: सूडान के रवैये के कारण चाड अफ्रीकी संघ शांति वार्ता से हटा।
- 2007 में दक्षिण कोरिया को 2014 के एशियाई खेलों की मेजबानी मिली।
- 2008 में भारत और ब्राजील के बीच चार महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
- 2014 में प्रसिद्ध कोलंबियाई उपन्यासकार गैब्रिएल गार्सिया मार्केज का निधन।
- 2021 : फिल्म कलाकार, हास्य अभिनेता, पाश्र्वगायक और सामाजिक कार्यकर्ता विवेक का निधन।
- 2024 में यूक्रेन के चेर्निहाइव में रूसी मिसाइल हमले में 14 लोगों की मौत।