More
    HomeHindi NewsBusinessभारत के शेयर मार्केट में लौटी रौनक, एशियाई बाजारों में बढ़त का...

    भारत के शेयर मार्केट में लौटी रौनक, एशियाई बाजारों में बढ़त का दिखा असर

    शेयर बाजार में मंगलवार को रौनक लौट आई। मार्केट हरे निशान पर खुला। सोमवार को मार्केट बुरी तरह धड़ाम हुई थी। मंगलवार को मार्केट में आई बढ़त ने निवेशकों को मुस्कुराने का मौका दे दिया। शेयर मार्केट में यह तेजी एशियाई बाजार में बढ़त के कारण आई है। मंगलवार को सेंसेक्स 1175.90 की बढ़त के साथ 74,313.80 अंक पर खुला। निफ्टी में भी तेजी आई और यह 390 अंक से ज्यादा के साथ 22,446.75 पर खुला। सोमवार को मार्केट में सेंसेक्स 2226.79 अंकों की गिरावट के साथ 73137.90 पर बंद हुआ था तो निफ्टी में भी 900 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई थी। लेकिन मंगलवार को आई तेजी ने निवेशकों के डर को काफी हद तक दूर किया।

    एशियाई बाजार में आई तेजी

    एशियाई बाजारों में रौनक देखने को मिली। जापान का निक्केई 225 शेयर बाजार 6 प्रतिशत से ज्यादा ऊपर गया। सोमवार को इसमें लगभग 8त्न की गिरावट आई थी। यह उछाल वॉल स्ट्रीट में आए उतार-चढ़ाव के बाद आया है। अमेरिकी शेयर बाजार में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आयात शुल्क बढ़ाने की धमकी दी थी, जिसके बाद भारी गिरावट आई थी। हांगकांग के बाजार में भी कुछ सुधार हुआ है। हैंग सेंग 1.7 प्रतिशित बढक़र 20,163.97 पर पहुंच गया। शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.8 प्रतिशत बढक़र 3,121.72 पर पहुंच गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.6 प्रतिशत बढक़र 2,364.22 पर पहुंच गया। एसएंडपी/एएसएक्स 200 भी 1.6 प्रतिशत बढक़र 7,462.60 पर पहुंच गया।

    इस वजह से आई बाजार में तेजी?

    अचानक उछाल एक झूठी अफवाह के बाद आया है। अफवाह थी कि ट्रंप अपने आयात शुल्क पर 90 दिनों के लिए रोक लगाने पर विचार कर रहे हैं लेकिन व्हाइट हाउस ने इसे फर्जी खबर बताया है। एक अफवाह से खरबों डॉलर के निवेश में बदलाव आ सकता है। इससे पता चलता है कि निवेशक यह देखने के लिए कितने उत्सुक हैं कि ट्रंप आयात शुल्क में ढील दे सकते हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments