More
    HomeHindi NewsToday's history : मंगल पांडे को हुई फांसी, भगत सिंह ने दी...

    Today’s history : मंगल पांडे को हुई फांसी, भगत सिंह ने दी थी अंग्रेजों को चुनौती

    भारतीय इतिहास में 8 अप्रैल को कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुई हैं। 1857 में सशस्त्र क्रांति की अगुवाई करने वाले मंगल पांडे को फांसी हुई थी। 1929 में भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने सेंट्रल असेंबली में बम फेंका था। इस दिन बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का निधन हुआ था तो लियाकत-नेहरू समझौता और अन्य ऐतिहासिक घटनाएँ भी घटित हुईं।

    महान क्रांतिकारी थे मंगल पांडे

    स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे ने 29 मार्च 1857 को अपनी ही बटालियन के खिलाफ बगावत कर दी थी। उन्हें जानवरों की चर्बी से बने कारतूसों पर आपत्ति थी और इससे उन्हें ठेस पहुंची और उन्होंने बैरकपुर में ब्रिटिश अधिकारियों पर हमला कर दिया था। मारो फिरंगी का नारा देते हुए उन्होंने आजादी की लड़ाई का बिगुल फूंका। हालांकि उन्हें अंग्रेजों ने पकड़ लिया था। उन्हें 18 अप्रैल को फांसी दिए जाने की तारीख तय की गई थी, लेकिन ब्रिटिश हुकूमत को ये आशंका थी कि उनकी फांसी पर बवाल हो सकता है। इसीलिए 8 अप्रैल को सुबह 5.30 बजे सैनिकों के सामने ही फांसी पर चढ़ा दिया गया था।

    सेंट्रल असेंबली में फेंका बम

    क्रांतिकारी भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने सेंट्रल असेंबली में बम फेंककर न सिर्फ ब्रिटिश हुकूमत को चुनौती दी थी, बल्कि इस बम धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ था। क्रांतिवीरों का उद्देश्य अंग्रेजी हुकूमत को सिर्फ चेताना था और भारत की आजादी की अलख जगाना था, ताकि अंग्रेजों को ये अहसास हो सके कि अब भारत में उनके दिन लद गए हैं।

    ये हैं अन्य घटनाएं

    • 1894 में वंदे मातरम् के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का निधन.
    • 1929 में भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त द्वारा असेंबली में बम फेंकना और गिरफ्तारी.
    • 1950 में भारत-पाकिस्तान के बीच लियाकत-नेहरू समझौता सम्पन्न.
    • 1973 में महान स्पेनिश चित्रकार पाब्लो पिकासो का निधन.
    • 2013 में ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर का निधन.
    • 2023 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तेजपुर (असम) से सुखोई-30 एमकेआई विमान में उड़ान भरी.
    • 2024 में मालदीव की निलंबित मंत्री मरियम शिउना ने भारतीय तिरंगे का अपमान किया, बाद में आलोचना के बाद माफी मांगी.
    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments