More
    HomeHindi Newsऑरेंज कैप की दावेदारी हुई तेज.. IPL 2025 में टॉप 5 में...

    ऑरेंज कैप की दावेदारी हुई तेज.. IPL 2025 में टॉप 5 में हैं ये खिलाड़ी

    ऑरेंज कैप इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज को दिया जाता है। सीजन के दौरान टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाला बल्लेबाज को ऑरेंज कैप पहनाया जाता है। 2008 में ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श ने इस सम्मान को हासिल किया था, जबकि अब तक डेविड वॉर्नर ने 3 बार कैप जीती है। क्रिस गेल और विराट कोहली ने इसे दो-दो बार जीता है। कोहली ने 2016 सीजन में टूर्नामेंट के एक संस्करण में सबसे अधिक रन (973) बनाए थे। वहीं 2024 में भी उन्होंने ऑरेंज कैप पर अपना दबदबा बरकरार रखा था। 2024 में विराट कोहली ने आरसीबी से खेलते हुए 15 पारियों 741 रन बनाए थे।

    ये हैं इस बार के सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

    लखनऊ सुपरजाइंट्स के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने अब तक सबसे अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने अपनी 4 पारियों 201 न बनाए हैं और उनका औसत 218.48 है। वहीं साई सुदर्शन दूसरे स्थान पर हैं और उन्होंने 4 पारियों में 191 रन बनाए हैं। तीसरे स्थान पर मिशेल मार्श हैं, जिन्होंने 4 पारियों में 184 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव ने 4 पारियों में 171 रन बनाए हैं। जोस बटलर 5वें स्थान पर हैं और उन्होंने 4 पारियों में 166 रन बनाए हैं। श्रेयस अय्यर ने 3 पारियों में 159 रन बनाए हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments