HomeHindi Newsजहां भगवान श्रीराम ने 11 साल बिताए.. उस चित्रकूट धाम का होगा...

जहां भगवान श्रीराम ने 11 साल बिताए.. उस चित्रकूट धाम का होगा कायाकल्प

आज रामनवमी का पर्व है। चित्रकूट को भगवान श्रीराम की कर्मभूमि कहा जाता है क्योंकि अपने 14 वर्ष के वनवास के दौरान उन्होंने अपना ज्यादातर समय यहीं बिताया था। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भगवान राम ने चित्रकूट में 11 साल से अधिक समय बिताया था। आज मैं रामनवमी पर चित्रकूट धाम जा रहा हूं। वहां मंदाकिनी माता की आरती की जाएगी। आने वाले समय में चित्रकूट एक अलग स्वरूप में दिखे, इसके लिए हम योजनाबद्ध तरीके से काम कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि आज मैं मैहरर भी जा रहा हूं। मैं वहां स्वयं कई कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करने जा रहा हूं।

सीएम और पीएम ने दीं शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को रामनवमी की ढेरों शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव का यह पावन पुनीत अवसर आप सबके जीवन में नई चेतना और नया उत्साह लेकर आए, जो सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के संकल्प को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करे। जय श्रीराम! वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि देश और दुनिया में भगवान राम की रामनवमी का आनंद छा रहा है। युगों-युगों से भगवान राम के जीवन की एक-एक घटना लोगों के दिलों में अंकित है। उन्होंने कहा कि उनके जीवन ने हमें हमेशा प्रेरित किया है। मैं देशवासियों और प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देता हूं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments