HomeHindi NewsDelhi Newsलोकसभा अनिश्चित काल के लिए स्थगित.. मायावती ने कही यह बड़ी बात

लोकसभा अनिश्चित काल के लिए स्थगित.. मायावती ने कही यह बड़ी बात

भारी हंगामे के बीच लोकसभा को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। वक्फ संशोधन विधेयक के दोनों सदनों से पारित होने के बाद विपक्षी दल हंगामा कर रहे हैं। इस बीच बसपा प्रमुख मायावती ने विधेयक का विरोध कर मुसलमानों का साथ देने की बात कही है। वहीं भाजपा की राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि यह पूरे देश के लिए एक खुशी का मौका है। प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब मुसलमानों के लिए यह कानून बनाया है। सालों से ऐसा हो रहा था कि वक्फ की संपत्तियां गलत हाथों में चली जाती थींं। विपक्ष के लोग हमेशा काले कपड़े पहनकर आते हैं, यह उनका पसंदीदा रंग है।

मायावती बोलीं-दुरुपयोग होने पर मुसलमानों का साथ देंगे

वक्फ संशोधन बिल पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि केंद्र सरकार इस बिल को जल्दबाजी में लेकर आई है। अगर इस बिल को समझने के लिए जनता को और समय दिया जाता तो अच्छा होता। एक्स पर जारी बयान में उन्होंने कहा कि संसद में वक्फ संशोधन बिल पर सत्ता पक्ष व विपक्ष को सुनने के बाद निष्कर्ष यही निकलता है कि केंद्र सरकार यदि जनता को इस बिल को समझने के लिए कुछ और समय देती और उनके संदेहों को भी दूर करके जब इस बिल को लाती तो ज्यादा बेहतर होता। उन्होंने कहा कि दु:ख की बात यह है कि सरकार ने इस बिल को बहुत जल्दबाजी में लाकर इसे पास कराया है। इस बिल के पास हो जाने पर यदि सरकारें इसका दुरुपयोग करती हैं तो फिर पार्टी मुस्लिम समाज का पूरा साथ देगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments