HomeHindi NewsDelhi Newsवाराणसी की निधि बनीं मोदी की पीएस.. ऐसे पाई सफलता, डोभाल के...

वाराणसी की निधि बनीं मोदी की पीएस.. ऐसे पाई सफलता, डोभाल के साथ भी कर चुकीं काम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काम करना हर अधिकारी का सपना होता है। ऐसे में कुछ खास अधिकारी ही हैं, जिन्हें यह अवसर मिल पाता है। ऐसे में भारतीय विदेश सेवा की 2014 बैच की अधिकारी निधि तिवारी को पीएम मोदी की निजी सचिव के तौर पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने नवंबर 2022 में पीएमओ में अंडर सेक्रेटरी के रूप में अपना करियर शुरू किया था। जनवरी 2023 में उन्हें उप-सचिव (डेप्यूटी सेक्रेटरी) बनाया गया। वह सुरक्षा और विदेश मामलों से जुड़े काम देखती थीं। यही वजह है कि अब उन्हें और भी बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है। वे अब पीएम मोदी की प्राइवेट सेक्रेटरी की जिम्मेदारी संभालेंगी।

मोदी के संसदीय क्षेत्र से नाता

खास बात यह है कि निधि तिवारी उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर की निवासी हैं जोकि पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र भी है। उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई भी वहीं से की थी। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया है। सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन देने से पहले निधि वाराणसी में असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स) के पद पर काम किया था। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा को क्रैक किया और आईएफएस विभाग को ज्वाइन किया। 2013 में निधि ने यूपीएससी सीएसएफ (सिविल सर्विस एग्जाम) की परीक्षा दी। इस परीक्षा में उन्हें 96वीं रैंक हासिल हुई थी। इसके बाद उन्हें 2014 बैच में आईएफएस के लिए चुना गया। निधि ने विदेश मंत्रालय (एमईए) के निरस्त्रीकरण और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के प्रभाग में काम किया है। उन्होंने साल 2022 में प्रधानमंत्री ऑफिस में अवर सचिव के रूप में शुरुआत की और जनवरी 2023 में उन्हें उप सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया। अंतरराष्ट्रीय संबंधों के बारे में उनका नॉलेज तब काम आया, जब वे पीएमओ में शामिल हुईं और उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के साथ विदेश और सुरक्षा विभाग में काम किया। उन्होंने सुरक्षा, परमाणु ऊर्जा और बाहरी संबंधों की देखरेख की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments