More
    HomeHindi Newsओह! धोनी इसलिए कर रहे निचले क्रम में बल्लेबाजी.. कोच फ्लेमिंग ने...

    ओह! धोनी इसलिए कर रहे निचले क्रम में बल्लेबाजी.. कोच फ्लेमिंग ने बताया राज

    आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा महेंद्र सिंह धोनी की चर्चाए हैं। भले ही वह मैच नहीं जितवा पा रहे हों, लेकिन सीएसके और कोच को उन पर पूरा भरोसा है। दरअसल धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए निचले क्रम में बल्लेबाजी कर रहे हैं। वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पिछले मैच में नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे, जबकि राजस्थान के खिलाफ वह सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए। कई पूर्व क्रिकेटर्न ने सीएसके टीम मैनेजमेंट और धोनी के इस फैसले की आलोचना की है। अब चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इस राज पर से पर्दा उठा दिया है। उन्होंने खुद खुलासा किया कि धोनी अब दस ओवर बल्लेबाजी नहीं कर सकते, क्योंकि उनके घुटने में समस्या है और वह रन लेने में पहले की तरह समर्थ नहीं हैं। फ्लेमिंग ने कहा कि पूर्व कप्तान मैच की स्थिति के मुताबिक अपनी बल्लेबाजी क्रम तय करते हैं।

    फ्लेमिंग ने यह भी कहा

    राजस्थान के खिलाफ जब धोनी बल्लेबाजी के लिए उतरे तो 25 गेंदों में 54 रन की जरूरत थी, लेकिन माही 11 गेंदों पर सिर्फ 16 रन ही बना सके। फ्लेमिंग ने कहा कि यह समय की बात है। धोनी इसका आकलन खुद करते हैं। उनका शरीर, उनके घुटने पहले जैसे नहीं हैं। वह ठीक से चल नहीं पा रहे हैं। वह पूरी ताकत से 10 ओवर तक बल्लेबाजी नहीं कर सकते। इसलिए वे उस मैच की स्थिति पर आकलन करते हैं कि वह हमारे लिए क्या कर सकते हैं। फ्लेमिंग ने कहा कि अगर मैच संतुलित है, तो वह थोड़ा पहले बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे। अन्य मौकों पर वह अन्य खिलाडिय़ों पर भरोसा जताते हैं और उनका समर्थन करते हैं। इसलिए वह टीम में संतुलन बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि धोनी हमारे लिए बहुत कीमती हैं। टीम को दिशा-निर्देश देने और विकेटकीपिंग के साथ-साथ उन्हें नौवें-10वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए उतारना उचित नहीं है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments