अजय देवगन की फिल्म रेड दर्शकों को काफी पसंद आई थी। अब अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर रेड 2 का टीजर रिलीज हो गया है। अजय देवगन ने अमय पटनायक के रोल में वापसी की है तो रितेश एक नेता बने हैं और खौफनाक अवतार दिख रहा है। यह फिल्म 1 मई को थिएटर्स में रिलीज होगी। एक बार फिर इंकम टैक्स अधिकारी अमय पटनायक ने धमाकेदार वापसी की है। इस बार वे नए शहर में नई फाइल और नए केस के साथ पहुंच चुके हैं। यह अमय पटनायक की 74वीं रेड है, जिसमें 4200 करोड़ रुपये जब्त किए जाएंगे।
दादाभाई के यहां से जब्त होंगे 4200 करोड़ रुपये
अमय पटनायक 75वीं रेड डाल रहे हैं, और वो भी दादाभाई के घर में। ये दादाभाई एक खौफनाक नेता है और इसका किरदार निभाया है रितेश देशमुख ने। इसके बाद अजय देवगन और रितेश देशनुख का क्लैश दिखाया जाता है। दोनों एक-दूसरे को धमकियां देते नजर आते हैं। रेड 2 के टीजर को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म रेड 2 में अजय देवगन के अलावा सौरभ शुक्ला, रितेश देशमुख, रजत कपूर, वाणी कपूर, सुप्रिया पाठक, अमित सियाल और तरुण गहलोत हैं। फिल्म एक माह बाद यानि कि 1 मई 2025 को थिएटर्स में रिलीज होगी।