More
    HomeHindi NewsCrimeटुकड़े-टुकड़े कर ड्रम में भर दूंगी.. जेई की पत्नी ने दी मेरठ...

    टुकड़े-टुकड़े कर ड्रम में भर दूंगी.. जेई की पत्नी ने दी मेरठ हत्याकांड जैसी धमकी

    मेरठ के सौरभ हत्याकांड की गूंज पूरे देश में हुई। इसके दुष्परिणाम अब कई जगहों पर देखने को मिल रहे हैं। उप्र के ही गोंडा जिले के जलनिगम में तैनात अवर अभियंता धर्मेंद्र कुशवाहा व उनकी पत्नी माया मौर्या के बीच विवाद का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह पति को वाइपर से पीटते नजर आ रही हैं। धर्मेंद्र कुशवाहा का आरोप है कि पत्नी माया मौर्या ने उन्हें मेरठ कांड की तरह ड्रम में काटकर भरने की धमकी दी है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं माया देवी ने पति का एक युवती के साथ संबंध होने का आरोप लगाते हुए 5 साल की बेटी के साथ नगर कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। उसने पति के आरोपों को गलत बताया है।

    लव मैरिज किया था

    धर्मेंद्र कुशवाहा मूल रूप से बस्ती के रहने वाले हैं। 2012 में बस्ती की रहने वाली माया देवी ने मैग्जीन में उनका लेख देखकर संपर्क किया था। बातचीत के बाद दोनों में दोस्ती हो गई और ये प्यार में बदली तो चार साल दोस्ती के बाद दोनों ने शादी कर ली। वे 2015 से जिले के जलनिगम में तैनात हैं। दोनों से पांच साल की बेटी है। धर्मेंद्र ने बताया कि पत्नी के नाम 3 गाडिय़ां खरीदी हैं। अपने नाम नगर कोतवाली क्षेत्र के पथवलिया डिहवा में जमीन खरीदी। घर बनाने के लिए पत्नी के कहने पर उसके दूर के रिश्तेदार को ठेका दिया। आरोप लगाया कि मकान बनवाने के दौरान 7 जुलाई 2024 की रात पत्नी ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर मारपीट की।

    तलाक की अर्जी दे दी

    जेई ने बताया कि पत्नी माया देवी के खिलाफ पूर्व में मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही पत्नी से अलग रहने के लिए कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी है। माया मौर्या का कहना है कि उनकी बेटी शहर के एक निजी विद्यालय में एलकेजी की छात्रा है। जेई बेबुनियाद आरोप लगाकर करीब 8 महीने से अलग रह रहे हैं। उनका एक युवती से संबंध है। रिश्तेदार ठेकेदार से उनका लेनदेन का विवाद है।

    सीसीटीवी कैमरे से आ सामने आ सकती है हकीकत

    माया मौर्या का कहना है कि उनके घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जिस फुटेज को वायरल किया जा रहा है, वह काफी पुराना है। उन्होंने विवाद के बाद बचाव में पति को वाइपर से पीटा। माया ने आरोप लगाया कि वह पिछले कई दिनों से सीसीटीवी फुटेज और पति के आरोपों की जांच की मांग कर रही हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

    माया की मां ने भी की दामाद की तरफदारी

    माया की मां शोहरती देवी ने भी दामाद की सुरक्षा के लिए अपील की है। माया का कहना है कि मां अपने निजी स्वार्थ के लिए अनाप-शनाप बयान दे रही हैं। वहीं पुलिस दोनों पक्षों से तहरीर मिलने के बाद आरोपों की जांच कर रही है। चूंकि पति-पत्नी के बीच यह आपसी विवाद है। घटना के वक्त का सीसीटीवी फुटेज निकलवाया जा रहा है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments