More
    HomeHindi NewsToday's history: मंगल पांडे ने फूंका था बिगुल.. जफर द्वितीय को मिला...

    Today’s history: मंगल पांडे ने फूंका था बिगुल.. जफर द्वितीय को मिला था देश निकाला

    देश-दुनिया के इतिहास में 29 मार्च का दिन बेहद अहमियत रखता है। स्वतंत्रता संग्राम में भी यह तिथि बेहद महत्वपूर्ण है। 29 मार्च 1857 को मंगल पांडे ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह को चिंगारी दिखा दी थी, जो देखते ही देखते पूरे देश में आजादी की ज्वाला में बदल गई। अंग्रेज हुक्मरान ने इस क्रांति को दबाने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया था। बंगाल की बैरकपुर छावनी में 34वीं बंगाल नेटिव इंफेन्टरी के मंगल पांडे ने परेड ग्राउंड में दो अंग्रेज अफसरों पर हमला कर दिया था। मंगल पांडे को 7 अप्रैल 1857 को अंग्रेजी हुकूमत ने फांसी की सजा दे दी। स्थानीय जल्लादों ने जब मंगल पांडेय को फांसी देने से मना कर दिया तो कोलकाता से चार जल्लादों को बुलाकर देश के इस जांबाज सिपाही को फांसी दी गई।

    मुगल शासक ने दी थी शहादत

    29 मार्च 1859 को 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका के लिए दोषी ठहराए जाने के बाद अंतिम मुगल सम्राट बहादुर शाह जफर द्वितीय को ब्रिटिश सरकार द्वारा रंगून (वर्तमान में म्यांमार) में निर्वासित कर दिया गया था। बहादुर शाह जफर द्वितीय अंतिम मुगल सम्राट थे। उन्होंने 1857 के भारतीय विद्रोह के दौरान प्रतीकात्मक नेतृत्व प्रदान किया। विद्रोह के विफल होने के बाद, अंग्रेजों ने उन्हें राजद्रोह का दोषी पाया। उन्हें रंगून में निर्वासित कर दिया गया, जहाँ उन्होंने 7 नवंबर, 1862 को अपनी अंतिम सांस ली। अंग्रेजों ने उनके बेटों का भी वध कर दिया था।

    ये घटनाएं भी हैं महत्वपूर्ण

    • 1807 : जर्मनी के खगोलविद् विल्हेम ओल्बर्स ने एक छोटा सा ग्रह वेस्ता खोजा। इसे आसमान का सबसे चमकदार छोटा तारा कहा गया।
    • 1849 में महाराजा दलीप सिंह ने अपने दिवंगत पिता रणजीत सिंह का सिंहासन छोड़ दिया और पंजाब पर ईस्ट इंडिया कंपनी का कब्जा हो गया।
    • 1954 में राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (नेशनल गैलरी आफ मॉडर्न आर्ट) का दिल्ली में शुभारंभ।
    • 1999 में उत्तर प्रदेश के कुमायूं और चमोली (अब उत्तराखंड) में आधी रात के ठीक बाद आए 6.8 तीव्रता के भूकंप में 100 से ज्यादा लोगों की मौत।
    • 2002 में दिल्ली और बीजिंग के बीच सीधी वाणिज्यिक उड़ान सेवा फिर से शुरू।
    • 2020 में देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1000 के पार।
    • 2024 में भारतीय नौसेना ने ‘‘बंधक’’ बनाए गए मछली पकडऩे वाले ईरानी पोत और उसके चालक दल के सदस्य के रूप में कार्यरत 23 पाकिस्तानी नागरिकों को समुद्री लुटेरों के खिलाफ 12 घंटे से अधिक चले अभियान के बाद छुड़ा लिया।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments