म्यांमार और बैंकॉक, थाईलैंड में भीषण भूकंप आया है। मोनीवा के पास मध्य म्यांमार में 6.9 और 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप से कई क्षेत्र दहल गए। भूकंप के झटकों ने बैंकॉक में इमारतों को हिला दिया, जिसके कारण लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। इस क्षेत्र में भूकंप दुर्लभ है, जिससे घनी आबादी वाली थाई राजधानी में चिंता बढ़ गई है। इस दौरान एक बिल्डिंग ताश की तरह ढह गई। इसका असर दिल्ली-एनसीआर तक देखने को मिला है।
म्यांमार में भूकंप के भीषण झटके
भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर 12.50 बजे के आसपास म्यांमार के सागाइंग शहर के उत्तर-पश्चिम में 16 किलोमीटर की दूरी पर 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था। सबसे खतरनाक वीडियो थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक है, जिसमें एक बहुमंजिला इमारत को ताश के पत्तों की तरह धड़ाम से गिरते हुए देखा गया है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक म्यांमार में रिक्टर पैमाने पर 7.2 तीव्रता का भूकंप आया है। भूकंप के ये झटके इतने तेज हैं कि इसके झटके दिल्ली-एनसीआर तक महसूस किए गये हैं। भूकंप के झटकों के बाद थाई राजधानी बैंकॉक में सैकड़ों लोग इमारतों से बाहर निकल आए हैं। भूकंप के बाद हुए नुकसान के बारे में म्यांमार की ओर से तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई है।