HomeHindi Newsरामजी लाल सुमन के आवास पर तोडफ़ोड़.. डिंपल यादव ने दलित से...

रामजी लाल सुमन के आवास पर तोडफ़ोड़.. डिंपल यादव ने दलित से जोड़ा

करणी सेना ने समाजवादी पार्टी सांसद रामजी लाल सुमन के आवास पर तोडफ़ोड़ की है और पथराव किया है। इस पर सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि यह जो हमला हुआ है हम उसकी निंदा करते हैं। वे एक दलित नेता हैं। अगर सरकार की मंशा साफ है, तो इन सभी करणी सेना के अपराधियों को जेल भेजा जाए। वहीं समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव कहा कि ये हमला पूर्व नियोजित तो था ही, बड़े आला अधिकारियों की जानकारी में भी था। प्रशासन को जो सख्ती करनी चाहिए थी वो नहीं की गई। संसद में उन्होंने जो कहा वो संसद में निपटना चाहिए, लेकिन किसी के घर और परिवार पर हमला हुआ है। इसके लिए यहां का प्रशासन पूरी तरह जिम्मेदार है।

राणा सांगा पर दिया था विवादित बयान

रामजी लाल सुमन समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेताओं में से एक माने जाते हैं। हाल ही में, उन्होंने राणा सांगा पर एक विवादित बयान दिया है, जिसके कारण वे चर्चा में हैं। रामजी लाल सुमन ने राणा सांगा पर बयान दिया कि उन्होंने बाबर को भारत पर आक्रमण करने का न्योता दिया था। उनके इस बयान ने राजपूत समुदाय में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। राजपूत करणी सेना ने रामजी लाल सुमन के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कराया है। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रामजी लाल सुमन के बयान का समर्थन किया और भाजपा पर इतिहास के पन्ने पलटने का आरोप लगाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments