More
    HomeHindi Newsअमेरिका को मिला सफेद सोने का बड़ा भंडार, क्या खत्म हो चीन...

    अमेरिका को मिला सफेद सोने का बड़ा भंडार, क्या खत्म हो चीन का दबदबा

    अमेरिका और चीन की तनातनी बढ़ती जा रही है। दरअसल अमेरिका को कैलिफोर्निया में साल्टन सागर के नीचे सफेद सोने के सबसे बड़े भंडार का पता चला है। यह भंडार इतना बड़ा है कि अमेरिका धातु को लेकर चीन पर निर्भरता खत्म कर सकता है। इस भंडार की कीमत 540 अरब डॉलर आंकी गई है। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने बहुत बड़े लिथिमय भंडार की खोज की है। बेशकीमती भंडार की खोज कैलिफोर्निया के साल्टन सागर के धुंधले पानी के नीचे की गई है। लिथियम को सफेद सोना कहा जाता है, जो अमेरिका को इस धातु के मामले में आत्मनिर्भर बनने के लिए काफी है। इससे विदेशी और खास तौर पर चीन से आयात पर उसकी निर्भरता काफी कम हो जाएगी।

    यह है चुनौती

    यह खोज अमेरिका के लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है, लेकिन इस खजाने को निकालने के लिए चुनौतियां भी हैं। दक्षिणी कैलिफोर्निया के इंपीरियल काउंटी में स्थित साल्टन सागर लंबे समय से आकर्षण और चिंता का विषय रहा है। कभी पर्यटकों के लिए एक लोकप्रिय गंतव्य रही यह झील पिछले कुछ वर्षों में महत्वपूर्ण पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना कर रहा है। इसकी सतह के नीचे दुनिया में लिथियम ब्राइन के सबसे बड़े भंडारों में से एक है और अमेरिकी ऊर्जा विभाग की फंडिंग से किए गए हाल के अध्ययन बताते हैं कि झील के नीचे लगभग 1.8 करोड़ टन लिथियम दबा है। दरअसल लिथियम का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी बनाने में होता है। यह अमेरिका के लिए ईवी बैटरी उद्योग का नया रूप दे सकता है। इससे 38.2 इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी के लिए पर्याप्त लिथियम उपलब्ध हो जाएगा। यह अमेरिकी सडक़ों पर चलने वाले वाहनों की कुल संख्या से भी ज्यादा है।

    अमेरिका की चीन पर खत्म होगी निर्भरता

    यह दुनिया के सबसे बड़े लिथियम ब्राइन भंडार में से एक है। इससे अमेरिका लिथियम में पूरी तरह से आत्मनिर्भर हो सकता है और चीन से इसका आयात बंद कर सकता है। सफेद सोना कहे जाने वाले लिथियम के भंडार ने कैलिफोर्निया के राजनीतिक हलकों में भी उत्साह जगाया है। अमेरिका के पास लिथियम उत्पादन में वैश्विक नेता के रूप में खुद को स्थापित करने का एक अनूठा अवसर है। यह प्राथमिक आपूर्तिकर्ता के रूप में चीन को पीछे छोड़ सकता है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments