Saturday, April 27, 2024
HomeHindi Newsराजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में उतरते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने...

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में उतरते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे ऋषभ पंत

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल की टीम के बीच आज जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल 2024 का 9वा मुकाबला खेला जाना है। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल की टीम के कप्तान ऋषभ पंत एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल की टीम के कप्तान ऋषभ पंत आज अपने आईपीएल करियर का 100वा मुकाबला खेलेंगे। और दिल्ली की तरफ से 100 मुकाबले खेलने वाले भी पहले खिलाड़ी ऋषभ पंत बन जाएंगे।

ऋषभ पंत ने 2016 में दिल्ली कैपिटल की टीम के लिए डेब्यू किया था और ऋषभ पंत शुरू से ही दिल्ली कैपिटल की फ्रेंचाइजी के लिए ही खेले हैं। ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ी हैं। उन्होंने टीम के लिए अभी तक 2856 रन बनाए हैं। उनके बाद इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments