HomeHindi NewsEntertainmentसिकंदर का इंतजार, छावा की कमाई घटी, 3 इडियट्स से भी रह...

सिकंदर का इंतजार, छावा की कमाई घटी, 3 इडियट्स से भी रह गई पीछे

सलमान खान की फिल्म सिकंदर का इंतजार शुरू हो गया है। यह फिल्म 30 मार्च को रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही एक महीने से धमाल मचा रही विक्की कौशल की फिल्म छावा की कमाई अब घटने लगी है। हालांकि इस फिल्म ने देश में 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर सबको चौंका दिया है। यह फिल्म 33वें दिन की कमाई के लिहाज से आमिर खान की फिर से रिलीज हुई फिल्म 3 इडियट्स से भी पिछड़ गई है।

लागत से 300 गुना ज्यादा कमा चुकी

लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी छावा का बजट 130 करोड़ रुपये है। 33 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 567.80 करोड़ की कमाई की है। अपनी लागत से 300 गुना ज्यादा मुनाफा कमा चुकी है। विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की छावा ने मंगलवार को 2.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। रविवार को 8 करोड़ का कारोबार हुआ था। पूरी दुनिया में इस फिल्म ने 767.20 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। वहीं आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी की थ्री इडियट्स ने मंगलवार को 2.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments