More
    HomeHindi NewsEntertainmentछावा फिल्म से लोगों में भडक़ा आक्रोश.. फडणवीस ने नागपुर हिंसा पर...

    छावा फिल्म से लोगों में भडक़ा आक्रोश.. फडणवीस ने नागपुर हिंसा पर दिया बयान

    नागपुर हिंसा पर विधानसभा में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह हिंसक घटना और दंगे पूर्व नियोजित प्रतीत होते हैं। फडणवीस ने कहा कि पुलिस पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि छावा फिल्म ने औरंगजेब के खिलाफ लोगों का गुस्सा भडक़ा दिया है, फिर भी सभी को महाराष्ट्र में शांति बनाए रखनी चाहिए।

    अफवाह ने फैलाई आग

    मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नागपुर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने विरोध प्रदर्शन किया। अफ़वाह फैलाई गई कि धार्मिक सामग्री वाली चीजें जला दी गईं। यह एक सुनियोजित हमला लगता है। किसी को भी कानून- व्यवस्था अपने हाथ में लेने की इजाज़त नहीं है।

    कड़ी कार्रवाई करेंगे : शिंदे

    उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नागपुर हिंसा पर कहा कि जिन्होंने पुलिस, समाज, आम लोगों पर हमला किया है, उनको बिल्कुल माफ नहीं किया जाएगा। ये हमारी महाराष्ट्र की भूमिका है। महाराष्ट्र में आप लोग अभी अमन शांति बनाए रखें। जनता से अपील करता हूं कि पुलिस अपना काम कर रही है पुलिस आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

    औरंगजेब के खिलाफ आक्रोश और बढ़ गया

    नागपुर हिंसा पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि छावा फिल्म में औरंगजेब ने जिस तरह से संभाजी की हत्या की थी, उसे देखकर लोगों में औरंगजेब के खिलाफ आक्रोश और बढ़ गया है। लेकिन हमारा सभी से कहना है कि वो शांति बनाए रखे रहें और वहां पर कानून-व्यवस्था बनाए रखें। शांति से आप मांग कर सकते हैं। मुख्यमंत्री और वहां की सुरक्षा बल लोगों को सुरक्षित रखने का प्रयास कर रही है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments