HomeHindi NewsEntertainmentमासूम शर्मा पर सख्त हरियाणा सरकार.. इस वजह से 3 गानों पर...

मासूम शर्मा पर सख्त हरियाणा सरकार.. इस वजह से 3 गानों पर लगा दिया बैन

हरियाणा सरकार ने गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गानों और सिंगर्स पर सख्ती बरती है। मासूम शर्मा, नरेंद्र भगाना और अंकित बालियान के पांच गाने बैन कर दिए हैं। सबसे ज्यादा मासूम शर्मा के 3 गाने बैन किए गए। यूट्यूब पर गाने बैन कर दिए जाने से बवाल मचा हुआ है। मासूम शर्मा ने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार ने उनके गानों पर गलत तरीके से बैन लगाया है।

इन 3 गानों पर बैन

हरियाणा सरकार ने मासूम शर्मा के तीन गाने- ट्यूशन बदमाशी का, 60 मुकद्दमे और खटोआ को यूट्यूब से हटा दिया है। इन्हें गन कल्चर को बढ़ावा देने वाला बताया गया है। दो महीने पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक रिव्यू मीटिंग की थी, जिसमें यह बात सामने आई कि सिंगर्स अब ऐसे गाने बना और गा रहे हैं, जो गन कल्चर और गुंडागर्दी को बढ़ावा देने वाले हैं। इससे युवा गन कल्चर की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

अधिकारी पर लगाया आरोप

33 साल के मासूम शर्मा हरियाणवी पॉप सिंगर हैं और उन्हें ईपी रूपा के लिए जाना जाता है, जो पिछले साल (2024) में रिलीज हुआ था। मासूम शर्मा ने हरियाणा सरकार के पब्लिसिटी सेल से जुड़े एक अधिकारी पर आरोप लगाया कि ऊंचे पद पर बैठे एक व्यक्ति के कहने पर उनके गानों को बैन लगाया गया है। उस आदमी के साथ उनका 36 का आंकड़ा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments