HomeHindi NewsDelhi Newsतंज कसते ही रह गईं आतिशी.. CM रेखा गुप्ता ने दी महिला...

तंज कसते ही रह गईं आतिशी.. CM रेखा गुप्ता ने दी महिला सम्मान योजना को मंजूरी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी ने सरकार शनिवार को बहुप्रतीक्षित महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दे दी है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली सरकार ने ये सौगात दी है। इस योजना को दिल्ली कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। दिल्ली की महिलाओं के लिए बनाई गई महिला समृद्धि योजना के तहत उन्हें हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता देने का वादा किया गया है। इससे पहले आम आदमी पार्टी इसे मुद्दा बनाती रही है। आतिशी कई बार ये मुद्दा उठा चुकी हैं।

आतिशी ने आज ही पूछा था, कब आएंगे 2500 रुपए

पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने आप के एक्स हैंडल पर लिखा था 8 मार्च आई, कब आएंगे 2500 हजार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली की महिलाओं के बैंक अकाउंट में 2500 भेजने की बात कही थी। आज 8 मार्च हो गया है और दिल्ली की महिलायें 2500 का इतंजार कर रही हैं। मुझे उम्मीद है कि मोदी की गारंटी जुमला नहीं निकलेगी और महिलाओं के फोन में ढाई हजार रुपए आने का मैसेज आयेगा।

विकास की कीमत पर न हो लागू

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने महिला समृद्धि योजना पर कहा कि यह उनका चुनावी वादा है। अगर वे वादा पूरा करते हैं तो हम इसका स्वागत करते हैं लेकिन सवाल यह है कि इस पर जो पैसा खर्च होना है उसकी भरपाई कहां से होगी। मुझे उम्मीद है कि दिल्ली सरकार जो पैसा खर्चेगी, उससे विकास से कोई समझौता नहीं होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments