HomeHindi NewsEntertainmentस्त्री 2 के बाद अब थर्राएगी द भूतनी.. नजर आएंगे संजय दत्त,...

स्त्री 2 के बाद अब थर्राएगी द भूतनी.. नजर आएंगे संजय दत्त, पलक और मौनी राय

बॉलीवुड में स्त्री, स्त्री 2, भेडिय़ा और मुंज्या जैसी हॉरर-कॉमेडी फिल्में बॉक्स आफिस में बढिय़ा कमाई कर चुकी हैं। ऐसे में लग रहा है कि बॉलीवुड में हॉरर-कॉमेडी का चलन शुरू हो गया है। मैडॉक फिल्म्स कई हॉरर-कॉमेडी बना चुका है। जल्द ही अक्षय कुमार भी भूत बंगला लेकर आ रहे हैं और अब संजय दत्त की द भूतनी भी आ रही है। संजय दत्त ने खुद अपनी अपनी नई फिल्म द भूतनी का टीजर रिलीज किया है, जो रोंगटे खड़े करने वाला है। इसमें मौनी रॉय भूतनी के रोल में नजर आएंगी। इसमें हॉरर के साथ कॉमेडी का भी तडक़ा होगा। संजय ने महाशिवरात्रि के मौके पर द भूतनी का टीजर शेयर किया और लिखा कि इस गुड फ्राइडे, डर को एक नई डेट मिली है-फ्राइडे, इस हॉरर, एक्शन और कॉमेडी के लिए तैयार हो जाइए। भूतनी अब थिएटर्स में 18 अप्रैल को तांडव मचाएगी।

खौफनाक लगीं पलक तिवारी, मौनी रॉय

द भूतनी में जहां मौनी रॉय भूत बनी हैं, वहीं संजय दत्त घोस्टबस्टर बने हैं। टीजर में पलक तिवारी की भी झलक है और वह भूत के अवतार में नजर आ रही हैं। टीजर में कई खौफनाक नजारे हैं, जो रोंगटे खड़े कर देते हैं। पलक तिवारी चिल्लाती नजर आ रही हैं तो वह और मौनी रॉय हवा में उड़ती दिखती हैं। हालांकि द भूतनी के टीजर को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फैंस संजय दत्त के लुक की तारीफ कर रहे हैं। अब इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। सिद्धांत सचदेव ने इसे डायरेक्ट किया है। फिल्म में सनी सिंह के अलावा पंचायत सीरीज वाले आसिफ खान भी हैं। यह थिएटर्स में 18 अप्रैल को रिलीज होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments